Giridih News : अतिक्रमण से मुक्त कराये गये स्थल पर हुआ विवाद

Giridih News : ठेला लगाने के सवाल पर दो दुकानदार भिड़े

Giridih News :

गिरिडीह.

नगर थानांतर्गत टावर चौक पर मंगलवार को दुकान के आगे ठेला लगाने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा. दुकानदार छोटू कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के ठीक सामने एक ठेला लगा दिया गया था. इसी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया.

दुकान के सामने ठेला हटाने के सवाल पर छिड़ा विवाद :

छोटू कुमार ने पहले अपने कर्मी को ठेला हटाने के लिए कहने भेजा, पर ठेला लगाने वाले युवक ने बात नहीं मानी. इसके बाद वह खुद ठेला हटाने को कहा. दुकानदार का आरोप है कि दुकान के आगे ठेला लगने से सड़क पर अतिक्रमण हो रहा था. इससे प्राय: जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दुकानदारों को ही दुकान के सामने ठेला नहीं लगने देने की सख्त हिदायत दी जाती है. इस दौरान दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया जाता है.

वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी :

आरोप है कि मना करने पर ठेला लगाने वाले युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मारपीट के कारण टावर चौक पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गयी. इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. ठेला लगाने वाले युवक का कहना है कि दुकानदार ने पहले गाली-गलौज करते हुए ठेला हटाने को कहा. इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >