मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में विजय वर्मा घायल हो गया. उसका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर परिवार के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था. जमीन का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है, जिसको लेकर घर में अक्सर तनाव रहता है. घायल विजय ने बताया कि उसने परिवार में जमीन का बंटवारा करने की मांग रखी थी, इसी को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट हो गयी. परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
