Giridih News :धन गुरु नानक प्यारे...से गूंजा शहर

Giridih News :विश्व समाज को मानवता और समाज सेवा का अमर संदेश देनेवाले सिखों के प्रथम गुरु और सिख समाज के संस्थापक श्रीगुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख परिवार ने गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली.

प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकलकर मकतपुर, जिला परिषद व टावर चौक होते हुए बक्शीडीह रोड में पहुंची. यहां एक सिख परिवार के यहां इसका समापन हुआ. प्रभात फेरी के समापन पर इसमें शामिल संगतों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. संगतों के धन गुरु नानक प्यारे, कौन जाने गुण सतगुरु तेरे गुरुबाणी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

महिलाओं ने किया सबद कीर्तन व अरदास

प्रभात फेरी के समापन के बाद महिला संगतों ने सबद कीर्तन व अरदास किया गया. प्रभात फेरी में शामिल समाज के सदस्यों के जलपान की सेवा भी की गई. प्रभात फेरी में समिति के सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह, जसविंदर कौर कालरा, परमजीत सिंह कालू, सुधीर आनंद, अमरजीत कौर, गुरविंदर सलूजा, चरणजीत कौर समेत काफी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए. संवाददाता-अविनाश प्रसाद.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >