Giridih News :देवराहा बाबा संगीत समारोह आज से

Giridih News :संगीत साधना केंद्र के तत्वावधान में श्री देवराहा बाबा संगीत समारोह का आयोजन गुरुवार को श्री श्याम सेवा समिति ऑडिटोरियम में किया जायेगा. समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के पर्यटन, कला व संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार साेनू, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव व सम्मानित अतिथि बाबा टीमएमटी के मोहन साव होंगे.

अंतराष्ट्रीय कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला का जादू संगीत साधना केंद्र के तत्वावधान में श्री देवराहा बाबा संगीत समारोह का आयोजन गुरुवार को श्री श्याम सेवा समिति ऑडिटोरियम में किया जायेगा. समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के पर्यटन, कला व संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार साेनू, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव व सम्मानित अतिथि बाबा टीमएमटी के मोहन साव होंगे. संगीत साधना केंद्र के अध्यक्ष नीलकमल भरतीया ने बताया कि संगीत समारोह में अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे. दिल्ली के डॉ समित मल्लिक ध्रुपद, वाराणसी के भागीरथ जालान गायन, पंडित ललित कुमार तबला, कोलकाता के तापस दास पखावज, गिरिडीह के पंडित शंभु दयाल केडिया हारमोनियम, केडिया बंधु पंडित मोरमुकुट केडिया व पंडित मनोज केडिया सितार-सरोद की जुगलबंदी, वाराणसी के ऋतिक शुक्ला बांसुरी, हर्षित उपाध्याय हारमोनियम, रामकुमार सिन्हा बांसुरी, सुनील कुमार गायन, रविशंकर सिंह तबला, आयुष सिन्हा गायन, मानस मयंक वायलिन, अनुपम व नमन पाठक गायन प्रस्तुत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >