Giridih News: ब्रह्मबेला से ही घाटों पर जुटने लगे थे श्रद्धालु

Giridih News: भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इसके पूर्व सोमवार की संध्या में श्रद्धालुओं के द्वारा अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया.

देवरी. छठ घाटों पर मंगलवार की प्रातःकालीन बेला में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किए जाने के साथ हीं चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन हो गया. इसे लेकर ब्रह्मबेला से ही घाटों पर श्रद्धालु जुटने लगे थे. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इसके पूर्व सोमवार की संध्या में श्रद्धालुओं के द्वारा अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया.

छठ घाट पर की गयी थी साज सज्जा

छठ पर्व के मद्देनजर छठ घाट की सफाई के साथ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. घाट परिसर में विद्युत साज सज्जा भी की गयी थी. कई छठ घाट पर श्रद्धालुओं के बीच दूध वितरण किया गया.

सूर्योदय के साथ हटा कोहरा

मंगलवार की सुबह में क्षेत्र में कोहरा छाया था. हलांकि सूर्योदय के साथ हीं कोहरा छट गया. इस दौरान उत्साह के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा श्रद्धाभाव से अर्ध्य अर्पित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >