Giridih News: उपायुक्त ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण

Giridih News:डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया. वहीं मेस में जाकर भोजन की स्थिति का भी अवलोकन किया.

इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में शिक्षा का स्तर कैसा है, छात्र क्या सीख रहे हैं, समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी ली. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां, पेयजल, शौचालय, आधारभूत संरचना, किचेन शेड, बच्चों को मिल रही भोजन की गुणवत्ता समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया. उपायुक्त श्री यादव ने छात्रों की पढ़ाई में आ रही चुनौतियों की जानकारी लेकर समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति पंजी, सामग्री पंजी व अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया. कहा कि बच्चों का समग्र विकास, मानसिक, बौद्धिक व नैतिक सुनिश्चित करना शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है. कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जिस पर राज्य और देश का भविष्य टिका है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >