Giridih News :पोस्टमार्टम कराने में पैसा लिए जाने का मामला गंभीर

Giridih News :जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सह झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सदर अस्पताल की अनियमितता पर वह बिफर पड़े.

उन्होंने सिविल सर्जन से मिलकर पिछले दिनों हुए कई घटनाक्रम में सदर अस्पताल के कुछ कर्मियों द्वारा अनियमितता बरते जाने और अन्य बिंदुओं पर बात करके सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों को पूरी सुविधा देने का निर्देश दिया. श्री सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने में पैसा लिए जाने की शिकायत मिली थी, सिविल सर्जन को कड़ा निर्देश दिया गया है कि एक तो मृत्यु हो जाने से परिजन परेशान रहते हैं और दूसरी ओर उनसे पैसा लेना यह बर्दाश्त से बाहर है.

अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग

उन्होंने पोस्टमार्टम के नाम पर गरीबों से अवैध वसूली पर रोक लगाने की बात कही. कहा कि सदर अस्पताल में सरकार के द्वारा जो सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है, उसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की है. कहा कि सदर अस्पताल में अच्छे-अच्छे डॉक्टर हैं. लोग यहां इलाज करवायें. श्री सिंह ने कहा कि अगर अस्पताल में संसाधन की कमी है तो इस कमी को दूर करने के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से बात करेंगे. मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अजित कुमार पप्पू, दिलीप मंडल, झामुमो गिरिडीह महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, राकेश कुमार सिंह, दिलीप रजक, तूफान, महताब मिर्जा, हरिमोहन कंधवे सहित कई नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >