Giridih News :माले की बैठक में आदिवासियों के हित में लिये गये निर्णय

Giridih News :तिसरी प्रखंड के लोकाय में रविवार को भाकपा माले ने आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक की. इसमें आदिवासियों के हित में कई निर्णय लिये गये.

बैठक की अध्यक्षता रामजीत मुर्मू ने व सभा संचालन जागो मरांडी ने किया. बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि लिथियम के नाम पर हजारों आदिवासियों को उसी अनुपात में. जल, जंगल व जमीन से बेदखल करने की साजिश चल रही है. कहा कि तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर और जहां भी माइका है, वहां जल, जंगल व जमीन अडाणी को सौंपने की साजिश चल रही है. इस मसले में भी स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी मौन हैं.

रोजगार के अभाव में पलायन कर रहे हैं लोग

हाल यह है कि रोजगार के अभाव में तिसरी के हजारों लोग पलायन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक और सांसद निधि की राशि आदिवासी क्षेत्र में विकास के लिए खर्च नहीं की जाती है. उन्होंने कहा कि दस सूत्री मांगें यदि 15 अक्तूबर तक पूरी नहीं हुई, तो आदिवासी संघर्ष मोर्चा 16 अक्तूबर से हजारों लोगों के साथ आंदोलन करेगी. बैठक में पार्टी के प्रखंड सचिव मुन्ना राणा, दिनेश सोरेन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >