Giridih News :दुर्घटना में घायल छात्रा की मौत

Giridih News : दुर्घटना में घायल हरिरायडीह निवासी रामदेव यादव की पुत्री पुष्पा कुमारी (15 वर्ष) की इलाज के क्रम में मंगलवार की रात रांची के एक अस्पताल में मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, देवरी.

हाइवा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हरिरायडीह निवासी रामदेव यादव की पुत्री पुष्पा कुमारी (15 वर्ष) की इलाज के क्रम में मंगलवार की रात रांची स्थित एक अस्पताल में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही हरिरायडीह गांव में मातम पसर गया है. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. समाचार लिखे जाने तक तक छात्रा का शव गांव नहीं पहुंच पाया था. इधर, बुधवार को जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो में शोकसभा आयोजित कर एक मिनट का मौन रख कर दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि दी गयी. विदित हो कि जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो में दसवीं कक्षा की छात्रा पुष्पा कुमारी बीते 12 सितंबर की दोपहर में स्कूल में छुट्टी होने के साइकिल से अपने घर लौट रही थी. इसी क्रम में जमुआ देवघर मुख्य मार्ग में देवरी थाना क्षेत्र के चतरो हटिया पुल के समीप हाइवा की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. घायल छात्रा को उपचार के लिए धनबाद ले जाया गया था. जहां से बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया गया था. जहां उपचार के क्रम में मंगलवार की रात में छात्रा की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >