पीडीएस दुकानदारों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने की जरूरत है. यह बातें संघ के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने गुरुवार को जमुआ डीलर संघ की बैठक में कही. बैठक जमुआ प्रखंड मुख्यायल सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता मुकेश चौधरी व संचालन नंदलाल पांडेय ने की.
संघ के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने कहा कि डीलरों की एकजुटता के सामने केंद्र व राज्य सरकार को झुकना ही पड़ेगा. निर्णय लिया गया है कि सीएमआर (कस्टम मिलिंग राइस) के एजीएम मदन मोहन के रवैये के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी.
उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर सात सितंबर को जमुआ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा. सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है. यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो एक नवंबर से राशन वितरण ठप कर दिया जायेगा. मौके पर मो नेजाम अंसारी, उदय शंकर राय, दशरथ शर्मा, सुखदेव वर्मा, सोना यादव, गुलाम रब्बानी, शीला वर्मा, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद थे.
