Giridih News :डीसी ने की शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा

Giridih News :समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी एजेंडा की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल दिया.

शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर दिया बल

समाहरणालय सभागार में डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी एजेंडा की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल दिया. इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी व परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया. उन्होंने शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्राप्त राशि के पारदर्शी एवं यथोचित उपयोग, विद्यालयों में सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पुस्तकालय, तथा शैक्षणिक वातावरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बतायी.

नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने का दिया निर्देश

डीसी ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा शैक्षणिक गतिविधियों व संसाधनों की स्थिति की समीक्षा कर, आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई हेतु जिला मुख्यालय को सूचित करें. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रयास किए जा रहे हैं. बैठक में समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ई- विद्यावाहिनी में शिक्षकों की उपस्थिति, पोशाक, छात्रवृति, पोषण वाटिका, विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण, विद्यालय में खाद्यान्न की प्रत्येक माह की ससमय उपलब्धता, पोषण वाटिका (किचन गार्डेन) की स्थापना, विद्यालयों में कार्यरत रसोईया समेत जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर निर्देशित किया गया कि जिले में बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक मिड डे मील देने को प्राथमिकता बताते हुए इस पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की ओर से विद्यालय स्तर पर चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिले. इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी कर्मी सजगता के साथ काम करना सुनिश्चित करें. बैठक में उपायुक्त ने पोशाक एवं छात्रवृति योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि पोशाक एवं छात्रवृति योजना से छात्रों को ससमय लाभान्वित करना सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >