डीसी रामनिवास यादव ने समयबद्ध तरीके से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जेएसएलपीएस डीपीएम ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से जेएसएलपीएस की योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूह को उपलब्ध कराये जाने वाले क्रेडिट लिंकेज, फाइनेंसियल इंक्लूजन इंश्योरेंस व पेंशन, लाइवलीहुड प्रोग्रेस, फार्म व नन फार्म लाइवलीहुड, पलाश मार्ट सहित अन्य कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. डीसी ने बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. स्वयं सहायता समूहों को मुद्रा लोन के आवेदनों को जल्द निष्पादन की बात कही.
पलाश मार्ट रखें क्रियाशील
डीपीएम को निर्देश किया गया कि जिले में संचालित सभी पलाश मार्ट को एक्टिव रखा जाये. बैठक में प्रखंडों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. उन्होंने दीदी का ढाबा, दीदी की दुकान, दीदी बाड़ी, दीदी बगिया, बागवानी सखी, लखपति किसान और पशुपालन आधारित योजनाओं की समीक्षा की. एमकेएसपी, वन धन विकास केंद्र, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान व डीडीयू-जीकेवाई की जानकारी समुदाय तक पहुंचाने पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
