Giridih news: डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

Giridih news: डीसी ने विभिन्न विभागों अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में की गयी बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली. इसके साथ ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये.

समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय-सह-समीक्षा बैठक का आयोजन किया. डीसी ने विभिन्न विभागों अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में की गयी बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी ली. इसके साथ ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये. डीसी ने कहा कि जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से कोई भी नागरिक वंचित न रहे, आवश्यक आधारभूत संरचना का निर्माण सही समय पर हो यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए टीम भावना के साथ कार्य करें और अपने-अपने स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें. डीसी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे. बैठक में डीसी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ सब सेंटर, भू अर्जन, एनएचएआई, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की अद्यतन स्थिति, कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास जीर्णोद्धार, छात्रवृति योजना, साइकिल वितरण, जाहेरस्थान आदि कर्मयोगी अभियान, बिरहोर विद्यालयों, भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, आपदा एवं हिट एंड रन केस, कृषि विभाग, योजना विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व, परिशोधन पोर्टल, पीजी पोर्टल, सीपी ग्राम्स, ई रेवेन्यू कोर्ट, इंटर डिपार्टमेंट एंड लैंड ट्रांसफर के तहत श्रम विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग के लिए भूमि संबंधी समस्याओं, मनरेगा के तहत कार्यान्वित योजनाओं में अबुआ आवास, लेबर इंगेजमेंट, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा हरित सिंचाई कूप संवर्धन योजना, पौधारोपण, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, डोभा, पीएम आवास, पीएम जनमन समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए. बैठक में पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, डीडीसी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी कार्यपालक अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >