Giridih News :कोनार नहर निर्माण कार्य का डीसी ने जायजा, दिये कई निर्देश

Giridih News :कोनार प्रमंडल बगोदर व कोनार प्रमंडल डुमरी क्षेत्र का स्थल निरीक्षण उपायुक्त ने गुरुवार को किया. उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. वहीं संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाये.

डीसी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिए गए. कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना अनिवार्य है.

बगोदर बाजार में अतिक्रमण का लिया जायजा

डीसी ने सरिया से गिरिडीह जाने के क्रम में बगोदर चौक पर रुके और बगोदर-सरिया के एसडीओ संतोष गुप्ता से सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. औरा जीटी रोड पर लगनेवाले साप्ताहिक हाट को व्यवस्थित करने की बात कही. इधर, बीडीओ निशा कुमारी ने बगोदर थाना के सामने नेहरू स्मारक से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए पुरानी जीटी रोड के दोनों हिस्से में डोर टू डोर दुकानदारों को एक बार फिर चेतवानी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >