गिरिडीह में 100 MW सोलर प्लांट की तैयारी: जमीन धंसने वाले क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे डीसी, सीसीएल ने बनाया यह प्लान

गिरिडीह के डीसी ने सीसीएल खदानों का निरीक्षण किया। 100 MW सोलर प्लांट की योजनाएं, जमीन धंसने वाले क्षेत्रों का जायजा लिया गया।

गिरिडीह. उपायुक्त रामनिवास यादव ने सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न खनन परियोजनाओं, बंद हो रही खदानों, जमीन धंसने वाले क्षेत्रों और पर्यावरण पुनर्वास से जुड़े कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम केएस गैवाल, प्रोजेक्ट ऑफिसर जीएस मीणा समेत सीसीएल के कई अधिकारी मौजूद थे.

डीसी ने गिरिडीह ओसीपी, धोबीडीह इनक्लाइन, रीजनल हॉस्पिटल के समीप जमीन धंसने वाले स्थल तथा भदुआ ओसीपी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खनन कार्यों की वर्तमान स्थिति के साथ खदान बंदी, भूमि पुनर्वास और पर्यावरण बहाली से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली.

ये भी पढ़ें: जमुआ के चेलियापहाड़ी में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 कंप्रेसर और पोकलेन जब्त. छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

खनन के बाद भूमि के उपयोग पर जोर

गिरिडीह ओसीपी में सीसीएल अधिकारियों ने खनन के बाद भूमि को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल उपयोग में लाने के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि खदान बंद होने के बाद भूमि के पुनर्वास के साथ उसके उत्पादक उपयोग की दिशा में योजनाएं तैयार की जा रही हैं.

धोबीडीह इनक्लाइन में सुरक्षा उपायों की जानकारी

धोबीडीह इनक्लाइन के निरीक्षण के दौरान डीसी को वर्तमान इनक्लाइन और उससे जुड़े खनन कार्यों के बारे में बताया गया. अधिकारियों ने इनक्लाइन को हटाने अथवा बंद करने के प्रस्ताव के साथ खदान के मुहानों और गड्ढों को सुरक्षित करने के प्रस्तावित उपायों की भी जानकारी दी. इसका उद्देश्य अनधिकृत प्रवेश और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है.

इसके बाद टीम ने रीजनल हॉस्पिटल के समीप जमीन धंसने वाले स्थल का निरीक्षण किया. सीसीएल अधिकारियों ने क्षेत्र में पूर्व में हुई अवैध खनन गतिविधियों और उससे बने भूमिगत खाली स्थानों की जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, ऐसे स्थानों की पहचान कर बैकफिलिंग के प्रयास किये जा रहे हैं.

भदुआ ओसीपी में 100 मेगावाट सोलर प्लांट की योजना

भदुआ ओसीपी में अधिकारियों ने भूमि सुधार के तहत करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में बैकफिलिंग के प्रस्ताव की जानकारी दी. इसके अलावा पुनर्वासित भूमि के उत्पादक उपयोग के लिए प्रस्तावित 100 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर डेवलपमेंट/सोलर प्लांटेशन की योजना से भी डीसी को अवगत कराया गया.

निरीक्षण के दौरान खदान बंदी, भूमि पुनर्वास, पर्यावरण बहाली, परित्यक्त खदानों की सुरक्षा, जमीन धंसने की समस्या और खनन के बाद भूमि के टिकाऊ व उत्पादक उपयोग से जुड़ी वर्तमान एवं प्रस्तावित गतिविधियों पर चर्चा हुई. सीसीएल अधिकारियों ने पुरानी खदानों और पूर्व में हुई अवैध खनन गतिविधियों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह: करमा पर्व की तैयारी के बीच गानोडीह तालाब में दर्दनाक हादसा, फूल तोड़ने उतरे राजमिस्त्री की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suraj kumar sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >