Giridih News: डीसी ने लगाया जनता द��बार, शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश

Giridih News: इस दौरान डीसी ने कहा कि जनता दरबार में आने वाले कोई भी नागरिक निराश न लौटें इसका ध्यान रखा जाए एवं जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रखंड एवं अंचल में भी त्वरित गति से समस्याओं का निराकरण किया जाये.

डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से डीसी ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिया. भूमि संबंधित बढ़ती समस्याओं को देखते हुए अंचलाधिकारी को इस संबंध में जनशिकायतों का निराकरण करने का सख़्त निर्देश दिया. इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि, दाखिल खारिज, राजस्व, पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा, कल्याण आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए. सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया तथा जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mayank tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >