Giridih News :डीसी ने की आधार निगरानी समिति के साथ की बैठक

Giridih News :उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति के साथ शनिवार को बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने सबसे पहले सुदूर क्षेत्रों में आधार पंजीकरण व अद्यतन केंद्रो की आवश्यकता का आकलन करते हुए आधार पंजीकरण केंद्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति के साथ शनिवार को बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने सबसे पहले सुदूर क्षेत्रों में आधार पंजीकरण व अद्यतन केंद्रो की आवश्यकता का आकलन करते हुए आधार पंजीकरण केंद्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के आधार पंजीकरण में तेजी लाने की बात कही. आधार में मोबाइल संख्या को भी पंजीकृत कराने पर जोर दिया. बीआरसी की सभी मशीन अनिवार्य रूप से 05 और 15 साल के बच्चों का मैंडेटरी बायोमीट्रिक अपडेट तथा मोबाइल नंबर से जोड़ने की बात कही.

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर

ें

उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का आधार पंजीकरण कराने का निर्देश दिया. कहा कि जिनका आधार बने हुए दस वर्ष हो गये हैं और उन्होंने कभी भी अपडेट नहीं कराया है, उनका अनिवार्य रूप से अपना आइडी कार्ड और एड्रेस प्रूफ/डॉक्यूमेंट अपडेट अवश्य करवा लें. जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों का संकुल साधन केंद्र (बीआरसी) शिविर लगाकर शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण कराने को कहा. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, जिला शिक्षा अधीक्षक, डाक अधीक्षक, सहायक प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय रांची, जिला परियोजना पदाधिकारी, यूआइडी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >