डीएवी सीसीएल के विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ

स्वच्छता पखवारा के तहत हुआ आयोजन

स्वच्छता पखवारा के तहत हुआ आयोजन

गिरिडीह.

डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह के प्रागंण में सीसीएल के निर्देश के आलोक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बुधवार को स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया गया. इसके तहत विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओपी गोयल ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारी व स्कूल में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सामूहिक स्वच्छता की शपथ दिलायी. विद्यालय परिसर में स्वस्थ और ताजा वातावरण बनाए रखने के लिए अभियान की शुरुआत हुई. मौके पर प्रधानाध्यापक श्री गोयल ने कार्यस्थल और दैनिक जीवन दोनों में स्वच्छता बनाए रखने में व्यक्तिगत जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया. स्वच्छता पखवारा-2024 के दौरान प्रमुख रूप से स्कूल को प्लास्टिक मुक्त रखने पर विशेष बल दिया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य सफाई के साथ-साथ बीमारी से बचना भी है. इस दौरान बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी में व्याख्यान के माध्यम से सभी को स्वच्छता के विषय में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया. स्कूली बच्चों ने ‘स्वच्छता को आचरण बनाओ, रोज सफाई करना ना भूल पाओ’, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’, ‘गांधी जी के सपनों का भारत हमें बनाना है, पूरा भारत स्वच्छ रहे यही हमारा नारा है’ सरीखे नारे लगाये. मौके पर एस रब्बानी, काकोली साहा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >