Giridih News :माहुरी वैश्य महिला व बालिका समिति का डांडिया महोत्सव

Giridih News : माहुरी वैश्य मंडल महिला व बालिका समिति ने रविवार की रात डांडिया महोत्सव का आयोजन किया. नवरात्र के अवसर पर आयोजित डांडिया महोत्सव की शुरुआत मां मथुरासिनी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर और गणेश वंदना से हुई.

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों समेत बालिका व महिला समिति सदस्यों ने बढ़चढ़ भाग लिया. मौके पर माहुरी वैश्य मंडल गांडेय के अध्यक्ष रत्न कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राम, नवयुवक समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता, केंद्रीय नवयुवक समिति के कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता, केंद्रीय महिला समिति की संगठन मंत्री मनिता कूटरियार समेत अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >