Giridih News :जीटी रोड पर पलटा सिलिंडर लदा ट्रक, चालक घायल

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड 20 माइल के समीप गैस सिलिंडर लदा एक ट्रक बीच सड़क में पलट गया. घटना शनिवार की रात दस बजे की है. वहीं, औरा के पास एक कार डिवाइडर टकरा गयी.

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड 20 माइल के समीप गैस सिलिंडर लदा एक ट्रक बीच सड़क में पलट गया. घटना शनिवार की रात दस बजे की है. जानकारी के अनुसार ट्रक बगोदर से बरही की ओर जा रहा था. इसी दौरान घटना घटी. ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लाइन होटल के संचालक पहुंचे. ट्रक के पलटने से सिलिंडर सड़क पर बिखर गये. घटना की सूचना पर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक के केबिन से चालक को बाहर निकाला. वहीं क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया. इसके बाद सभी गैस सिलिंडर को सुरक्षित ट्रक में लोड करवाकर गंतव्य की ओर भेजा गया.

अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से टकरायी कार

वहीं, दूसरी घटना रविवार दोपहर की है. जीटी रोड औरा में एक कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गयी. बताया जाता है कि धनबाद से एक चिकित्सक अपनी कार से सरिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तभी जीटी रोड औरा के पास झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर टकरा गयी. इसमें कार चला रहे डॉक्टर घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें कार से बाहर निकाल कर निजी स्तर पर प्राथमिक इलाज करवाया. घटना में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >