Giridih News :प्लस टू उवि में सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्विज का आयोजन

Giridih News :झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रखंड स्तरीय क्विज व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया. इसमें चुने गये प्रतिभागी जिलास्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के बालक वर्ग से सतीश वर्मा प्रथम व बालिका वर्ग से चांदनी फरहत प्रथम रहे. कथावाचन में भी प्लस टू उवि गांडेय की मुस्कान कुमारी, निबंध प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्लस टू उवि ताराटांड़ दीपक पंडित, और बालिका वर्ग में प्लस टू उवि गांडेय चांदनी फरहत विजयी रहे. पेंटिंग बालक वर्ग से उउवि फुलची के आशीष वर्मा, व बालिका वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय गांडेय की मुस्कान कुमारी, गायन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्लस टू उवि अहिल्यापुर की प्रिया कुमारी, नृत्य में जवाहर नवोदय गांडेय की सोनम सोरेन, कनक साह और नीलम कुमारी विजयी रही. निर्णायक मंडली में प्लस टू उवि गांडेय के शिक्षक महेंद्र प्रसाद दांगी व सुमन पाठक तथा उउवि फुलची के शिक्षक संदीप वर्मा शामिल थे. पर्यवेक्षक संतोष कुमार थे. विद्यालय के प्राचार्य जेपी गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >