Giridih News :दुर्गापूजा की खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

Giridih News :नवरात्रि के मद्देनजर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस दौरान खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी भीड़ के मद्देनजर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी. जगह-जगह जाम की स्थिति रही.

गिरिडीह शहर के गांधी चौक, बड़ा चौक, टावर चौक और स्टेशन रोड जैसे प्रमुख बाजार दिनभर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से गुलजार रहे. सुबह से ही दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं. लोग कपड़े, जूते-चप्पल, शृंगार सामग्री और घर की सजावट का सामान खरीदने के लिए दुकानों में जमा रहे. महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ बच्चों के लिए भी खरीदारी का बाजार खूब भरा रहा. भीड़ बढ़ने के कारण शहर की सड़कें जाम हो गयीं. कई जगह आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग गये. पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. हालांकि दुकानदार इस भीड़ को खुशी की बात मान रहे हैं, क्योंकि त्योहार की खरीदारी उनके लिए सबसे बड़ा अवसर होती है. शहर में पंडालों की सजावट भी तेज़ी से चल रही है. पूजा की रौनक गुलजार बाजारों के साथ मिलकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >