Giridih News:पूजा व आरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप में पूजा व आरती के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. सप्तमी व अष्टमी में यहां मेला सा नजारा दिखता है.

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप में पूजा व आरती के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. सप्तमी व अष्टमी में यहां मेला सा नजारा दिखता है. इस बार यहां मेला का भी आयोजन किया जा रहा है. विजयादशमी को ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होगा. यहां विजयादशमी देखने के लिए दूर-दूर से लोग मेला देखने आते हैं. यहां इस वर्ष भी भव्य पंडाल, साज-सज्जा और आकर्षक लाइटिंग की गयी है. सुरक्षा का भी पुख्ता व्यवस्था है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष संजीत सिन्हा, संयोजक मनोज यादव, किशोरी साव, प्रकाश विश्वकर्मा, यशवंत सिंह, प्रेम अग्रवाल, रामचंद्र ठाकुर, शंकर ठाकुर, विकास गुप्ता, प्रवीण सिंह, अजय रजक, मुकेश प्रजापति आदि सक्रिय हैं. वहीं, मंडप के पुजारी मनोज पांडेय, राजेंद्र पांडेय व प्रदीप पांडेय की टीम अनुष्ठान संपन्न करा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >