Giridh News :मारगोमुंडा में हथियार के बल पर अपराधियों ने जेवर व्यवसायी से लाखों के गहने लूटे

Giridh News :हथियारों से लैस अपराधियों ने गांडेय के रहनेवाले जेवर व्यवसायी संदीप स्वर्णकार से बुधवार की रात लाखों रुपये के गहने लूट लिये.

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधूडीह में संदीप की स्वांगी ज्वेलर्स नाम की दुकान है. बताया जाता है कि बुधवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तीन हथियारबंद अपराधी मोटरसाइकिल से उनका पीछा करना शुरू किये. गांडेय व मारगोमुंडा थाना की सीमा पर कुस्माहा मोड़ के समीप उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने पिस्टल से फायरिंग की और व्यवसायी से गहने लूट लिये. वारदात के बाद तीनों अपराधी हो गये. जिस स्थान पर घटना हुई, वह मारमोमुंडा थाना क्षेत्र में आता है.

करीब 25 ग्राम सोना व 200 ग्राम चांदी के जेवर ले गये लुटेरे

अपराधियों ने करीब 100 ग्राम चांदी व लगभग 25 ग्राम सोने के जेवर लूटे हैं. एक बैग भी अपराधी अपने साथ ले गये, जिसमें दुकान की चाबी थी. लुटेरों ने व्यवसायी का मोबाइल फोन भी लूट लिया. सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह व मारगोमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >