Giridih News :भाकपा माले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन

Giridih News :भाकपा माले ने पेंट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ राजधनवार और तिसरी में पुतला दहन किया. वहीं इंनौस ने गावां में प्रदर्शन किया.

बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को भाकपा माले धनवार प्रखंड कमेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतवा दहन किया. अगुआई प्रखंड सचिव कयूम अंसारी कर रहे थे. पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता झंडा-ौनर के साथ महंगाई के खिलाफ नारे लगाते गांधी चौक पहुंचे. यहां नुक्कड़ सभा के बाद पीएम का पुतला जलाया. विनय संथालिया, किशोरी अग्रवाल, सजरुल अंसारी आदि ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस को महंगा कर लोगों को इनकी बचत करने की नसीहत दे रहे हैं, सोना खरीदने से मना कर रहे हैं और दूसरी तरफ खुद विदेश यात्रा पर करोड़ों खर्च कर रहे हैं. उनकी कथनी-करनी में अंतर है. पुतला दहन के पूर्व जेल से छूटकर आये माले नेता किशोरी अग्रवाल का स्वागत किया गया. मौके पर पिंकी भरती, शंकर पासवान, सुभाष यादव, यशोदा देवी, कैलाश सिंह, बालेश्वर यादव, उमेश पासवान, इंद्रदेव यादव, सुरेश तुरी, उमेश दास, हरि दास, अनिता देवी, शांति देवी, जिरवा देवी, शंकर दास, मनोज दास, राजेंद्र राय आदि थे.

तिसरी में भी जुटे माले कार्यकर्ता

माले के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. तिसरी के गांधी मैदान से माले नेता और कार्यकर्ता पुतला लेकर नारा लगाते हुए तिसरी बाजार पहुंचे और दहन किया गया. नेतृत्व माले नेता जयनारायण यादव कर रहे थे. मौके पर मंटू शर्मा, मुन्ना राणा, राजू शर्मा, लालो राय आदि मौजूद थे.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इंनौस का प्रदर्शन

देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि तथा नीट परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में शुक्रवार को इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) के बैनर तले गावां में प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया गया. पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. कार्यकर्ता पुराना डाकघर से प्रतिवाद मार्च की शक्ल में थाना मोड़ पहुंचे और पुतला दहन किया. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. पेट्रोल, डीजल और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है. परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. नीट परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में निराशा और आक्रोश है. मौके पर नागेश्वर यादव, जिप सदस्य पवन चौधरी, आनंदी यादव, अकलेश यादव, उपेंद्र कुमार, राजेश यादव, रंजीत राम समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >