Giridih News :दलिया के ग्रामीणों के पक्ष में उतरी भाकपा माले

Giridih News :पिछले दिनों जमुआ के दलिया गांव में पत्थर खदान चालू कराने के प्रयास में ग्रामीणों से हिंसक झड़प हो गयी थी. इस मामले को लेकर शुक्रवार को जमुआ प्रखंड भाकपा माले कमेटी के लोग दलिया गांव पहुंचे और गोली से जख्मी परिवार से मुलाकात की.

भाकपा माले के जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि मिलीभगत से दलिया में पत्थर खदान के संचालन का प्रयास वर्ष 2023 से किया जा रहा है. दलिया के ग्रामीणों की हिम्मत के सामने पत्थर माफियाओं की एक नहीं चल रही है. कहा कि आगामी 22 नवंबर को दलिया में आक्रोश मार्च निकालकर ग्रामीणों की मदद की जायेगी. मौके पर जिप सदस्य विजय पांडेय, प्रखंड सचिव मनौव्वर हसन बंटी, अभिमन्यु राम, रामेश्वर ठाकुर, भागीरथ पंडित, गंगा सिंह, रंजीत यादव, शंकर महतो, छत्रू दास, धनी डोम, दशरथ साव, सचिन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >