Giridih News :जेएलकेएम की बैठक में 31 सदस्यों का कोर कमेटी का गठन

Giridih News :बगोदर टाउन हॉल में जेएलकेएम की प्रखंड इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो ने की. बैठक में 31 सदस्यों का कोर कमेटी का गठन किया गया.

बगोदर टाउन हॉल में जेएलकेएम की प्रखंड इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो ने की. बैठक में 31 सदस्यों का कोर कमेटी का गठन किया गया है. बैठक में कहा गया कि कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा गांव-गांव में जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने व जन मुद्दों पर लोकतांत्रिक आंदोलन को विकसित कर चुनौती है. बगोदर में थाना, प्रखंड व अंचल का हालात बद से बदतर है. जनता को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाते लगाते चप्पल घिस जाता है, लेकिन काम नहीं होता है. इन सब को लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए लोगों को जोड़ने की अपील की हैं. वहीं ग्रामीणों का काम सरकारी दफ्तरों में आसानी से हो. इसे लेकर गरीबों को सहयोग करने की जरूरत है. बैठक का संचालन पूर्व पंसस मुमताज अंसारी ने की. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश साहू, ललिता ठाकुर, जिला सचिव धर्मपाल महतो, विश्वनाथ साव, प्रेमचंद साहू, कुंजलाल साव, पंसस प्रतिनिधि अमजद खान समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >