Giridih News :कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन

Giridih News :पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बैलगाड़ी पर सावर होकर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया कर रहे थे.

इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी. टावर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर केंद्र सरकार ने जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है. इससे जनता त्रस्त है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व में ही बता दिये थे कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि कर दी जायेगी, ठीक वैसा ही हुआ. प्रधानमंत्री जनता से खाने में तेल तथा डीजल-पेट्रोल कम इस्तेमाल कम करने, सोना नहीं खरीदने विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह देते हैं और दूसरे दिन विदेश यात्रा पर रवाना हो जाते हैं.

हर मोर्चे पर फेल हैं केंद्र सरकार

श्री केडिया ने कहा कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है. सभी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं और भाजपा के लोग ही पकड़े जा रहे हैं. कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वैश्विक संकट है, लेकिन क्या यह संकट चार दिन पहले चुनाव में नहीं था, जब प्रधानमंत्री चुनाव को लेकर रैलियां कर रहे थे. कहा कि कांग्रेस पार्टी हर तरह से जनता के साथ है. कहा कि इस देश में लगातार लोकतंत्र को ध्वस्त करने और देश के सद्भावना का जो ताना बाना है, उसको समाप्त करने की कोशिश की जा रही है. केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. इससे पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय से पार्टी नेता व कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंचें.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर समीर चौधरी, महमूद अली खान, अशोक विश्वकर्मा, राजेश तुरी, इतवारी वर्मा, प्रो मंजूर अंसारी, परेशनाथ मित्रा, मो. निजाम अंसारी, धनंजय गोस्वामी, मो मिराज अख्तर, इशाक अंसारी, मो सोहेल, दिनेश्वर कुमार, सुजीत मंडल, अमन मंडल, ऋषिकेश मिश्रा, शाहनवाज अंसारी, सरफराज अंसारी, छोटू रविदास, साबिर खान, करन दास, सुलेमान अख्तर, बिलाल अहमद, नदीम अख्तर, मोहम्मद चांद, मनीष वर्मा, जुनेद आलम, अहमद रजा नूरी, करण यादव, प्रवीण हेंब्रम, संतोष वर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, मो. शमशाद समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >