Giridih News :राजधनवार में हुई कांग्रेस की बैठक

Giridih News :कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन की रायशुमारी को लेकर धनवार कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता धनवार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी ने की. पर्यवेक्षक गुजरात के विधायक इमरान खेड़ावाला व झारखंड के पूर्व मंत्री जेपी भाई पटेल मौजूद रहे.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन की रायशुमारी को लेकर धनवार कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार की रात हुई. अध्यक्षता धनवार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी ने की. पर्यवेक्षक गुजरात के विधायक इमरान खेड़ावाला, झारखंड के पूर्व मंत्री जेपी भाई पटेल, शशिकांत झा, ओबीसी झारखंड के सदस्य नरेश वर्मा, जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, अशोक विश्वकर्मा व डॉ. समीर चौधरी शामिल हुए. धनवार कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने बैठक में प्रभारी को बारी-बारी से अपने जिला अध्यक्ष को लेकर अपनी-अपनी राय दी. मौके पर उपेंद्र सिंह, धनवार के प्रमुख गौतम सिंह, अनिमेष नारायण देव, प्रमोद चौधरी, राजेंद्र राय, त्रिलोकी पांडेय, राम आशीष तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >