Giridih News: यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रानीडीह गांव में ली मामले की जानकारी

Giridih News: यूथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रानीडीह गांव पहुंचा. नेतृत्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार चौधरी कर रहे थे.

प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एससी-एसटी एक्ट के मामले एक वारंटी को गिरफ्तार करने के क्रम में पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुई नोकझोंक मामले की जानकारी ली. श्री चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत सम्मानित कर रही है. वहीं, देवरी थाना के पुलिसकर्मी सिविल यूनिफॉर्म में गांव पहुंच कर महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे हैं. युवा कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. कहा कि देवरी थाना प्रभारी ने रानीडीह में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ कई निर्दोषों पर मुकदमा कर दिया है. इनमें सूरत में मजदूरी कर रहा मजदूर व हजारीबाग में पढ़ाई कर रहा छात्र भी शामिल हैं. बकरीद के बाद उच्च अधिकारियों से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू राय, कपिलदेव राय, सत्यानंद राय आदि शामिल थे.

जिप सदस्य पहुंचे गांव

इधर, जिप सदस्य उस्मान अंसारी व विमल कुमार सिंह भी मामले की जानकारी लेने गांव पहुंचे. दोनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >