Giridih News: शिबू सोरेन के निधन पर जगह-जगह हुई शोक सभा

Giridih News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों व सम्मान के लिए समर्पित रहा. उन्होंने झारखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया.

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की उपस्थिति में शोक सभा हुई. डीसी समेत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की. उपायुक्त ने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों व सम्मान के लिए समर्पित रहा. उन्होंने झारखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया. झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जायेगा. उनका निधन संपूर्ण राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. मौके पर एसपी डॉ विमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसी विजय सिंह बिरूआ समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >