अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीओ अभिषेक कुमार ने गुरुवार को बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर गावां थाना के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर तिसरी प्रखंड की ओर जा रहा था.
दरअसल सीओ आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान खोटमनाय के पास उनकी नजर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर थाना प्रभारी के हवाले कर दिया.
थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि सीओ द्वारा वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से थाना को सौंपा गया है. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) को सूचना भेज दी गई है.
