Giridih News :लताकी में जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा है.

मो साजिद मिर्जा ने बताया कि घर का छज्जा निकालने के मामले को लेकर मो शमीम मिर्जा, पिक्कू मिर्जा, वारिश मिर्जा एवं छोटू मिर्जा समेत अन्य हथियार से लैस होकर आये और मारपीट करने लगे. मारपीट में शहादत मिर्जा, इस्लाम मिर्जा, अख्तर मिर्जा, मरियम खातून व अजमेरी खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

जमीन विवाद को ले मारपीट में प्राथमिकी

बबीता देवी ने रवि वर्मा, बबलू वर्मा सहित पांच लोगों के विरुद्ध गाली गलौज कर मारपीट करने व जान से मार देने की धमकी देने, वहीं रवि प्रसाद वर्मा ने पिंटू वर्मा, कुंतू वर्मा, तीतु महतो समेत अन्य पर लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि दोनों पक्ष के आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >