Giridih News :महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

Giridih News :लोकाय थाना क्षेत्र के मानपुर में शुक्रवार की सुबह महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया. घायलों में चारो मुर्मू, उसकी पत्नी मैको टुडू, छोटकी हेंब्रम, संझली मुर्मू और मुन्नी हांसदा शामिल हैं.

18 लोगों को किया गया नामजद

चारो मुर्मू ने लोकाय थाने में आवेदन देकर गांव के ही 18 लोगों पर उनके परिवार के साथ मारपीट करने, महुआ छीनने समेत अन्य आरोप लगाया है. कहा है कि वे सभी मानपुर के कहुवाई में अपने पूर्वजों की जमीन पर स्थित महुआ के पेड़ से महुआ चुन रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लगभग डेढ़ दर्जन लोग लाठी-डंडे के साथ वहां पहुंचे और महुआ चुनने से मना करते हुए मारपीट करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >