देवरी के खोटो में दस माह से चापाकल खराब, गहराया पेयजल संकट

देवरी : प्रखंड की चहाल पंचायत के खोटो गांव के नीचे टोला में लगा चापाकल खराब हो जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. चापाकल गत दस माह से खराब पड़ा है. पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने पेयजल व स्वच्छता विभाग से मरम्मती करवाकर चापाकल को दुरुस्त कराने की […]

देवरी : प्रखंड की चहाल पंचायत के खोटो गांव के नीचे टोला में लगा चापाकल खराब हो जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. चापाकल गत दस माह से खराब पड़ा है. पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने पेयजल व स्वच्छता विभाग से मरम्मती करवाकर चापाकल को दुरुस्त कराने की मांग की है.

ग्रामीण हीरालाल बेसरा, रतु बेसरा, शिबू बेसरा, लखीम बासके, बबलू कुमार साव, बुधन किस्कू, कान्हू बास्के, छोटन बास्के आदि ने बताया कि नीचे टोला में एक अन्य चापाकल में पर्याप्त संख्या में पाइप नहीं लगे होने से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पाती है. परेशानी की सूचना अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को दिये जाने के बाद भी चापाकल की मरम्मती नहीं हो पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >