Giridih News :पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में बाल संसद गठित

Giridih News :लोकतंत्र की समझ और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह में शुक्रवार को बाल संसद का गठन किया गया. शिवानी सौरभ को प्रधानमंत्री और प्रेम कुमार को उपप्रधानमंत्री चुने गये.

लोकतंत्र की समझ और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह में शुक्रवार को बाल संसद का गठन किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में छठी से 10वीं तक के कुल 225 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर बाल संसद का गठन किया. मतगणना के बाद शिवानी सौरभ को प्रधानमंत्री और प्रेम कुमार को उपप्रधानमंत्री चुना गया.

विभागवार बनाये गये मंत्री

बाल संसद के चुनाव के फलस्वरूप रोनक परवीन को शिक्षा मंत्री एवं ओम कुमार को बाल संसद का अध्यक्ष चुना गया. बाल संसद में स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं न्याय, पोषण, उपस्थिति, कौशल विकास, पर्यावरण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, संचार और संपर्क जैसे विभिन्न विभागों के लिए भी मंत्री एवं उप मंत्रियों का चयन किया गया. इनमें अनिरुद्ध कुमार वर्मा, वर्षा कुमारी, विक्की कुमार सौरभ, शीतल कुमारी, सौरभ कुमार, विनय कुमार वर्मा, सुलेखा कुमारी, अनुज कुमार यादव, अर्चना कुमारी, आदित्य राज, सुनिधि कुमारी, आर्यन कुमार राणा, अंकिता कुमारी, सुजीत कुमार, बबली कुमारी, प्रिंस कुमार वर्मा, कुमकुम कुमारी और आरुषि कुमारी को विभिन्न विभागों में मंत्री और उपमंत्री की जिम्मेदारी दी गयी.

बाल संसद से बच्चों में विकसित होगा नेतृत्व कौशल : मौके पर प्रधानाध्यापक ने चुनाव प्रभारी वरीय शिक्षक संजीव कुमार और समन्वयक शिखा कुमारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों में नेतृत्व भावना, जिम्मेदारी का भाव और विद्यालय संचालन में भागीदारी की समझ विकसित होगी. चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिक्षिका सुनीता कुमारी, शिक्षक दिगंबर प्रसाद वर्मा, आईसीटी प्रभारी सुनील कुमार दास, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सौरभ, कार्यालय सहायक अजित कुमार राय, जागो फाउंडेशन की सदस्य डॉली कुमारी और सुकूर मुर्मू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >