Giridih News :आउटरिच प्रोग्राम के तहत बच्चों ने देखी विज्ञान प्रयोगशाला

Giridih News :आदर्श कॉलेज राजधनवार में सोमवार को आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसके तहत तिसरी प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर के नवम व दशम कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रयोगशाला का भ्रमण किया.

बच्चों ने केमिस्ट्री व फिजिक्स लैब में प्रैक्टिकल भी किया. विज्ञान के महत्त्व विषय पर संगोष्ठी हुई. प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र ने कहा कि विज्ञान मनुष्य के जीवन का अभिन्न हिस्सा है. आज विज्ञान के बदौलत इंसान चांद पर अपना आशियाना बनाने जा रहा है. प्राचार्य ने मोबाइल के अत्याधिक उपयोग पर चिंता जाहिर की. कहा कि मोबाइल से 15 हजार से अधिक नुकसानदायक तरंगें निकलती हैं, जो मनुष्य के मानसिक और शारीरिक विकास को प्रभावित करती है.

इन्होंने भी किया संबोधित

पूर्व प्राचार्य प्रो यमुना प्रसाद सिंह, डॉ अनिल बरनवाल, डॉ बीरेंद्र प्रताप व आदर्श उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया. संचालन डॉ संध्या ने किया. मौके पर डॉ मधुलिका, युगल किशोर राय, विवेक कुमार राय, डॉ कृष्णा, डॉ अंगद, डॉ दुलारी, डॉ मधुसूदन, डॉ जनार्दन प्रसाद, अनिल कुमार, मिथलेश महथा, सनोज कुमार, मनोहर ठाकुर समेत सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >