Giridih News: कुडो प्रतियोगिता में मंथन वैली स्कूल के बच्चों ने जीते पदक

Giridih News: भीम पासवान, रुद्र गुप्ता व पीयूष कुमार ने स्वर्ण पदक तथा अंश राज माही, साहिल कुमार, साकेत मोदी व जियाउल मुस्तफा ने रजत पदक जीते. विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.

मंथन वैली संत अल्बर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनवार के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया कुडो एसोसिएशन द्वारा धनवार में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक जीते. इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधक सुमित गुंजन ने दी. बताया कि झारखंड कुडो एसोसिएशन के कोच व चेयरमैन विवेक यादव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. भीम पासवान, रुद्र गुप्ता व पीयूष कुमार ने स्वर्ण पदक तथा अंश राज माही, साहिल कुमार, साकेत मोदी व जियाउल मुस्तफा ने रजत पदक जीते. विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.

विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया

विद्यालय के प्राचार्य सचिन बोर्कर ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय प्रबंधक सुमित गुंजन व अध्यक्ष श्यामकुमार साहा ने सभी विजेताओं को शुभकामना दी. अध्यक्ष श्री साहा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के विकास के लिए प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >