सीएम ने की गिरिडीह उपायुक्त की सराहना

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन के दौरान गिरिडीह जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के कार्योें की प्रशंसा की है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर गिरिडीह के डीसी को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी है और अन्य जिलों के उपायुक्त को भी इसका अनुसरण करने की अपील की है. दरअसल गिरिडीह उपायुक्त […]

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन के दौरान गिरिडीह जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के कार्योें की प्रशंसा की है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर गिरिडीह के डीसी को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी है और अन्य जिलों के उपायुक्त को भी इसका अनुसरण करने की अपील की है. दरअसल गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट किया था कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जिले के तमाम प्रखंडों में गरीब, असहाय व बिरहोर परिवारों को राशन, डिटॉल साबुन, मास्क एवं सेनेटाइजर आदि उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं लॉकडाउन की अवधि में गरीब परिवारों को कम्युनिटी किचेन/मुख्यमंत्री दीदी किचेन व दाल-भात केंद्रों के जरीये दो वक्त गर्म भोजन कराया जा रहा है. इसके अलावा जिले के विभिन्न इलाकों में गरीब व असहाय परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़, चना आदि खाद्य सामग्री बांटी जा रही है. इसी ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अन्य उपायुक्त भी भी जरूरत के अनुसार इसका अनुसरण करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >