Giridih News :हरिशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास आज से, दो नवंबर तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Giridih News :हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एकादशी व्रत का बड़ा ही महत्व है. उनमें एक है देवशयनी एकादशी, जिसे हरिशयनी या पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मनाया जानेवाला यह एकादशी रविवार छह जुलाई को होगा.

हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एकादशी व्रत का बड़ा ही महत्व है. उनमें एक है देवशयनी एकादशी, जिसे हरिशयनी या पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मनाया जानेवाला यह एकादशी रविवार छह जुलाई को होगा. भगवान श्री विष्णु क्षीरसागर में शयन को चले जायेंगे. इस दिन जगह-जगह श्री विष्णु मंदिरों में देर रात को शयन उत्सव मनाया जायेगा. मान्यता है कि हरिशयनी एकादशी से जगत के पालनकर्ता भगवान श्री विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में रहते हैं. इस दिन से चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है. इस बीच सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों होता है. 11 जुलाई को श्रावण का पवित्र महीना आ रहा है, जो शिवजी को बहुत पसंद है. इस संबंध में आरपीएफ पंच मंदिर के पुजारी सब्यसाची पांडेय ने बताया कि चातुर्मास के दौरान सभी शुभ व मांगलिक कार्य बंद रहते हैं. ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री हरि की अनुपस्थिति में शुभ कार्य के फल नहीं मिलते. यह समय तपस्या और आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त माना जाता है. चातुर्मास में व्यक्ति को चाहिये कि वह आत्मिक उन्नति के लिए भागवत लीला कथा अमृत का पान करें और साधु-संतों के अनमोल वचन को सुनें. देवोत्थान एकादशी कार्तिक शुक्ल पक्ष तिथि एकादशी दिन शनिवार एक नवंबर को और चातुर्मास की समाप्ति दो नवंबर को होगा. इस बीच गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई गुरुवार को, रक्षाबंधन नौ अगस्त शनिवार को, श्री कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार को, हरितालिका तीज 26 अगस्त मंगलवार को, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त बुधवार को, ऋषि पंचमी 28 अगस्त को, अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को, शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से आरंभ, विजयदशमी पर्व दो अक्तूबर गुरुवार को, शरद पूर्णिमा छह अक्तूबर सोमवार को, दीपावली 20 अक्तूबर सोमवार को, छठ महापर्व 27 अक्तूबर सोमवार तथा देवोत्थान एकादशी सह तुलसी विवाह एक नवंबर को मनाया जायेगा. पांडेय सब्यसाची ने चातुर्मास के दौरान मांस, मदिरा, दही, साग, प्याज,लहसुन, बैंगन, मूली जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन नहीं करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >