हटिया मैदान में शिफ्ट हुई चतरो बाजार की सब्जी मंडी

देवरी : चतरो बाजार में लगने वाली सब्जी की दुकानों को देवरी के पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को चतरो स्थित हटिया मैदान में शिफ्ट करवाया गया. यह कार्य एएसआइ केदार यादव के नेतृत्व में किया गया. सब्जी की खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं होने के कारण ही देवरी पुलिस ने यह कदम […]

देवरी : चतरो बाजार में लगने वाली सब्जी की दुकानों को देवरी के पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को चतरो स्थित हटिया मैदान में शिफ्ट करवाया गया. यह कार्य एएसआइ केदार यादव के नेतृत्व में किया गया. सब्जी की खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं होने के कारण ही देवरी पुलिस ने यह कदम उठाया है.

बताया जाता है कि बाजार में प्रत्येक दिन सुबह में राशन व सब्जी की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ रही थी. बाजार में अधिकांश राशन दुकान के पास सब्जी की दुकान खुल जाने से कई दुकानों के पास सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा था. थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करवाने के लिए सब्जी मंडी को हटिया मैदान में शिफ्ट करवा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >