चतरो में भाजपा का प्रदर्शन, चक्का जाम से सैकड़ों वाहन फंसे

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देवरी के चतरो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। जानें पूरी खबर विस्तार से।

रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को देवरी प्रखंड के चतरो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक सड़क को जाम रखा गया. इसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों यात्री व मालवाहक वाहन जाम में फंस गए.

चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राम ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्रों पर हेमंत सोरेन सरकार की पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया.

राज्य सरकार के खिलाफ लगाए नारे

उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि नौकरी बेचे जाने का विरोध कर रहे छात्रों पर लाठी, आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार का इस्तेमाल करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ मंगलवार को सांकेतिक आंदोलन किया गया है।

कांवरिया वाहनों को जाम से मुक्त रखा गया

चक्का जाम के दौरान उमस भरी गर्मी में सैकड़ों यात्री और मालवाहक वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि कांवरिया यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उनके वाहनों को जाम से मुक्त रखा गया. कांवरिया यात्रियों के साथ एम्बुलेंस, अन्य रोगी वाहन व आवश्यक सेवा वाले वाहनों को जाम के बीच गुजरने की छूट दी गई थी.

चक्का जाम में मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, भाजपा नेत्री गीता हाजरा, मीरा तिवारी, पार्टी नेता वीरेंद्र तिवारी, अजय सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >