Giridih News: छठ पूजा के दौरान छह महिलाओं से चैन की छिनतई, एक महिला हिरासत में

Giridih News: सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि अब तक 6 महिलाओं के चैन चोरी होने की शिकायत सामने आई है. पकड़ी गई महिला से पूछताछ जारी है.

आस्था के महापर्व छठ के दौरान जहां जिला भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में डूबा हुआ था, वहीं शहर के दो प्रमुख छठ घाटों पर चैन छिनतई की घटना हुई. शास्त्रीनगर छठ घाट और अरगाघाट में कुल छह महिलाओं के गले से सोने के चैन छीन लिए गए. इनमें शास्त्रीनगर घाट से 3 और अरगाघाट से 3 महिलाओं के चैन की छिनतई की पुष्टि हुई है. अरगाघाट में छिनतई की वारदात को अंजाम दे रही एक महिला को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. तुरंत ही इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि अब तक 6 महिलाओं के चैन चोरी होने की शिकायत सामने आई है. पकड़ी गई महिला से पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि चोरी में एक से अधिक लोगों का गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो त्योहार और भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाते हैं. उन्होंने कहा महिला से विस्तृत पूछताछ की जा रही है. इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. सभी पीड़ित महिलाओं के बयान लिए जा रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >