Giridih News :सीसीएल गिरिडीह में शिविर, 20 यूनिट रक्त संग्रहित

Giridih News :सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के लंकास्टर अस्पताल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 20 अधिकारियों व कर्मियों ने रक्तदान किया.

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के लंकास्टर अस्पताल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर ने किया. महाप्रबंधक श्री राठौर, परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा सहित कई अधिकारियों व कर्मियों ने रक्तदान किया.

अपना दायित्व निभा रही है सीसीएल

महाप्रबंधक ने कहा कि सीसीएल लगातार अपने दायित्वों का निवर्हन कर रही है. जिले में थैलेसीमिया के कई मरीज हैं, जिन्हें रक्त की जरूरत होती है. साथ ही कई जरूरतमंदों को रक्त की आवश्यकता होती है. रक्तदान शिविर के माध्यम से संग्रहित खून को संबंधित मरीजों को उपलब्ध कराया जायेगा. कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी था. इसके अलावे सतर्कता दिवस पर हमलोगों ने रक्तदान करने का संकल्प लिया है. कहा कि दिसंबर माह में पुन: रक्तदान शिविर लगेगा. सीएमओ डॉ परिमल सिन्हा ने भी संबोधित किया. मौके पर डीएवी सीसीएल के प्राचार्य ओपी गोयल, रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार, सचिव विवेश जालान, डॉ अनुराग, डॉ तारकनाथ देव, डॉ सोहेल, राजेश यादव, मुखिया शिवनाथ साव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >