गिरिडीह के बगोदर पहुंची CBI की टीम ने राशि गबन मामले में की जांच, डाकघर के एक कर्मी से हुई पूछताछ

गिरिडीह पहुंची सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को बगोदर के उप-डाकघर में हुई राशि गबन मामले में जांच की. जिसमें एक डाकघर के एक कर्मी से लंबी पूछताछ हुई.

गिरिडीह : गिरिडीह के बगोदर उप- डाकघर में हुई राशि गबन मामले में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को देर रात तक जांच की. करीब सात घंटे तक चली जांच में किसी भी तरह की अहम जानकारी अधिकारियों को नहीं मिली. इस बाबत बताया जाता है कि दोपहर में बगोदर डाकघर के एक कर्मी से पूछताछ शुरू की गयी. जो करीब सात घंटे तक पूछताछ चली. घंटो भर हुई पूछताछ के दौरान बगोदर पोस्ट ऑफिस गेट के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई थी.

डाकघर के अन्य पुराने मामले को देखा जा रहा राशि गबन से जोड़कर

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बगोदर पुलिस को दी. जिसके बाद सरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार व बगोदर पुलिस डाक घर पहुंच पूरे मामले की अधिकारियों से जानकारी ली. अधिकारियों ने बगोदर पुलिस को सीबीआई की टीम बता कर पूछताछ किये जाने की बात कही है. बताया जाता है कि छानबीन के दौरान गिरिडीह डाकघर के एक अन्य पुराने मामले को करोड़ों रुपये के गबन से जोड़ कर देखा जा रहा है.

कई दस्तावेजों को खंगाल रही है सीबीआई टीम

इसके अलावा साल 2016 में भी गिरिडीह डाक घर में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था. जिस घोटाला का तार बगोदर उप डाकघर से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. रांची से पहुंची सीबीआई की टीम डाकघर के कई दस्तावेज को खंगाल रही है. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में सीबीआई टीम की एक बंद कमरे में कर्मियों से पूछताछ जारी है. फिलहाल, अधिकारियों की टीम इस पूरे मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ बगोदर के ग्रामीणों में इस बात की उत्सुकता है कि मामले में कौन-कौन से लोग जांच एजेंसी की रडार में आएंगे.

Also Read: गिरिडीह में आईआरबी जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 10 घायल, हेलीकॉप्टर से दो जवान लाए गए रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >