गिरिडीह में FCI के गोदाम संचालक के ठिकानों पर CBI का छापा, जानें पूरा मामला

गिरिडीह में सीबीआई की टीम ने बुधवार को एफसीआई संचालक के ठिकानों पर छापा मारा है. सुबह 6.30 बजे जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है.

राकेश सिन्हा, गिरिडीह : गिरिडीह में सीबीआई की टीम ने दबिश दी है. सीबीआई ने बुधवार को एफसीआई संचालक के ठिकानों पर छापा मारा है. दरअसल जांच एजेंसी को गरीबों को मिलने वाले अनाज में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है. सुबह 6:30 बजे से ही छापेमारी जारी है.

सीबीआई को क्या सूचना मिली थी

सीबीआई की टीम ने सुबह गिरिडीह में एफसीआई के संचालक रामजी पांडे के शास्त्री नगर स्थित आवास पर रेड मार दिया. केंद्रीय जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि जिले में गरीबों को मिलने वाले वाले अनाज में भारी अनियमितता हो रही है. इस काम को ट्रांसपोर्टों के मिलीभगत से अंजाम दिया जा रहा है. मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गोदाम के साथ साथ अन्य कई जगहों पर छापा मार दिया. इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जारी है.

कितने क्विंटल अनाज की हुई हेरा फेरी

जानकारी के मुताबिक सरिया एफसीआई के गोदाम से 2928 क्विंटल अनाज की हेरा फेरी हुई थी. इसकी लागत लगभग 92 लाख रुपये बतायी जा रही थी. इसमें 1401 क्विंटल चावल और 1527 क्विंटल गेहूं था. इस मामले की सबसे पहले विभागीय जांच हुई. इसके बाद उन्होंने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी. सीबीआई की टीम ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी. बुधवार सुबह अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर अधिकारी पहुंचे और कई जगहों पर छापा मारा. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. बता दें कि कोरोना काल में भी यहां पर अनाज घोटाला का मामला सामने आया था.

Also Read: Giridih Hartal: गिरिडीह में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज रहा प्रभावित, लोगों की हुई परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >