गिरिडीह में CBI की कार्रवाई, घूसखोरी मामले में जीएसटी के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Giridih News: गिरिडीह के सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में सीबीआई ने घूसखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गिरिडीह से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट

Giridih News: धनबाद से आई सीबीआई की टीम ने बुधवार को गिरिडीह के बजरंग चौक स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में छापेमारी कर रिश्वत लेने के मामले में सीजीएसटी कार्यालय के दो वरीय अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है. 

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई 

सीबीआई की यह कार्रवाई बिरनी प्रखंड के खाखीपीपर निवासी राजू अंसारी की शिकायत पर की गई. शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2023 में उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीश कुमार सेठ और गिरिडीह सीजीएसटी कार्यालय में पदस्थापित सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार ने आपसी मिलीभगत कर उन्हें 95 लाख रुपये का जीएसटी टैक्स जमा करने का नोटिस भिजवाया. राजू अंसारी ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद अधिकारियों और सीए द्वारा मामले को सेटलमेंट के जरिए निपटाने की बात कही गई और इसके एवज मे घूस की मांग की गई. मामले से परेशान होकर राजू अंसारी सीधे धनबाद स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी सीबीआई के एसपी भंवर लाल मीणा को दी.

सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया 

इसके बाद सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई. बुधवार को जब शिकायतकर्ता ने जीएसटी अधिकारियों को नगद रुपए दिए तो सीबीआई ने रंगे हाथ दबोच लिया. घूस की रकम के साथ जीएसटी सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को गिरफ्तार कर सीबीआई देर रात को ले गई. बता दे कि सीबीआई ने बुधवार को गिरिडीह में स्थित सीएसटी कार्यालय में दिन के 11:00 बजे छापेमारी की थी जो रात 2:00 बजे तक चली. इस दौरान अधिकारियों ने कई लोगों से भी पूछताछ भी की है. सीबीआई के अधिकारियों ने सिर्फ दो के गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इसके अलावा कुछ भी बोलने से इनकार किया. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक समागम रैली का आयोजन, झारखंड से 4500 लोग होंगे रवाना

यह भी पढ़ें: पलामू में चोरी: हरिहरगंज में इंडेन गैस गोदाम से 275 भरे सिलेंडर पार, ट्रक लेकर आए थे शातिर चोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >