Giridih News :घर का ताला तोड़ एक लाख नकद सहित जेवरात की चोरी

Giridih News :गांडेय थाना क्षेत्र की उदयपुर पंचायत के बेलडीह गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोडकर बक्सा में रखा नकद, चांदी के जेवरात आदि की चोरी कर ली.

थाना क्षेत्र के उदयपुर पंचायत के बेलडीह गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोडकर बक्सा में रखा नकद, चांदी के जेवरात आदि की चोरी कर ली. सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस भुक्तभोगी के घर पहुंची और मामले का छानबीन की. इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की. भुक्तभोगी संतोष वर्मा व उसके भतीजे सुभाष वर्मा चोरी थाना आवेदन गिया है. संतोष ने कहा कि जिस रूम से चोरी हुई है, उसमें उसकी मां रहती है. वह बड़ी बहन के घर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने गयी है. कहा कि सुबह जब घर के परिवार के सदस्य घर के जानवर को खोलने पहुंचे तब देखा कि कमरे और बक्सा का भी ताला टूटा हुआ है. चोरों ने बक्सा में रखे एक लाख रुपया नकद और चांदी के जेवर की चोरी कर ली. वहीं, कपड़ा, पीतल के बरतन आदि को फेंक दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >