Giridih News :महिला से छेड़छाड़ व मारपीट मामले में केस

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

महिला ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है. वह अपने घर पर थी, तभी पप्पू ठाकुर नामक युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ जबरन घर में घुस गया. कहा कि सभी उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की. शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो सभी भाग गये. भागने के दौरान उनकी बाइक छुट गयी. पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया हा. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस टीम को आरोपी के घर गयी थी, लेकिन वह भाग गया. आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >