Giridih News :बालू लोड ट्रैक्टर के धक्का से वृद्ध महिला की मौत मामले में केस

Giridih News :गेनरो पंचायत के कुम्हरिया गांव में शुक्रवार की रात बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा चुड़की देवी की मौत के मामले में उसके पति मंगल मरांडी के आवेदन के आधार पर थाना में केस दर्ज किया गया है.

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. मंगल मरांडी ने कहा है कि शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी चुड़की देवी के साथ पुराने घर से खाना खाकर नये घर में सोने के लिए जा रहे थे. इस दौरान पतरो नदी से बालू का उठाव कर अवैध तरीके से परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक तेजी से जाने के दौरान दोनों को धक्का मार दिया. ट्रैक्टर के ठोकर से उसकी पत्नी दब गयी, जबकि वह किनारे जा गिरा. घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया.

महिला की रास्ते में गयी थी मौत

मंगल ने कहा कि दोनों को इलाज के लिए परिजन गिरिडीह ले जा रहे थे. रास्ते में उसकी पत्नी की मौत हो गयी. उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. कहा है कि ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आये. ट्रैक्टर लफरीटांड़ गांव निवासी अजय किस्कू का है, जिसे नकुल मुर्मू के पुत्र चला रहा था. आवेदन देकर उक्त ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >